Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeविदेशसेक्स पर सरकारी फरमान! चीन बोला—कंडोम छोड़ो, गोली फेंको और बढ़ाओ आबादी

सेक्स पर सरकारी फरमान! चीन बोला—कंडोम छोड़ो, गोली फेंको और बढ़ाओ आबादी

China’s Birth Rate Mission Shocks the World, https://dhadkannews.com : चीन ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने पूरी दुनिया की भौंहें चढ़ा दी हैं। कभी आबादी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने वाला चीन अब अपने युवाओं से सीधे-सीधे कह रहा है—“सेक्स करो, लेकिन बिना कंडोम… बिना गोली!” सरकार नहीं चाहती कि कपल्स यौन संबंध बनाते वक्त किसी भी तरह का गर्भनिरोधक इस्तेमाल करें। इसी मकसद से चीन ने इसी महीने कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों पर भारी टैक्स ठोक दिया है, ताकि ये महंगे हों और लोग मजबूरी में भी इन्हें खरीदने से बचें।

असल वजह बेहद डराने वाली है। चीन इस वक्त जनसंख्या के पतन से जूझ रहा है। जन्मदर जमीन पर आ चुकी है, युवा शादी से भाग रहे हैं, बच्चे पैदा करने से कतराते हैं और देश तेजी से बूढ़ा होता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि फैक्ट्रियों से लेकर ऑफिस तक काम करने वाले हाथ कम पड़ने लगे हैं। सरकार का मानना है कि जब गर्भनिरोधक महंगे होंगे, तो अनचाहे नहीं बल्कि सरकारी चाहत वाले बच्चे पैदा होंगे। यानी अब चीन में आबादी बढ़ाना सिर्फ निजी फैसला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मिशन बन चुका है। हालांकि डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट इस फैसले से घबराए हुए हैं। उनका कहना है कि इससे यौन रोग, अनियोजित गर्भावस्था और सामाजिक अराजकता फैल सकती है।

एक समय था जब चीन कहता था—“एक बच्चा काफी है”, अब हालात ऐसे हैं कि संदेश बदल चुका है—“ज्यादा करो, जल्दी करो!” सवाल बड़ा है कि क्या बेडरूम की रणनीति से चीन बचा पाएगा अपना भविष्य या यह फैसला और बड़ा संकट खड़ा करेगा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments