Monday, June 15, 2026
spot_img
Homeविदेश7 फेरों के बाद मौत की उड़ान: पत्नी संग भरी थी नई...

7 फेरों के बाद मौत की उड़ान: पत्नी संग भरी थी नई जिंदगी की उड़ान, हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत

अमेरिका: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि एक हेलीकॉप्टर हादसे ने नवविवाहित जोड़े की जिंदगी बदल दी। भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी की शादी के कुछ घंटों बाद ही हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जेसनी गंभीर हादसे के बावजूद जिंदा बच गईं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात डॉसनविले में डेव और जेसनी की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। समारोह में करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे। परिवार वालों के मुताबिक, डेव अपनी जिंदगी के सबसे खुश पलों में थे। शादी के बाद दोनों विदाई समारोह के तहत रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर से डेकालब पीचट्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बचाव दल को खराब मौसम और घने जंगलों के कारण मलबे तक पहुंचने में कई घंटे लग गए। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि जेसनी करीब 6 घंटे तक हेलीकॉप्टर के मलबे में फंसी रहीं। जब रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक उन्हें एहसास हो चुका था कि उनके पति डेव अब इस दुनिया में नहीं रहे। जेसनी पेशे से नर्स हैं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें सिर्फ मामूली चोटें और खरोंचे आई हैं, कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है।

डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बेटे को याद करते हुए कहा, “वह शादी वाले दिन बेहद खुश था। मैं बस उसे देखता रह गया था। वह बहुत हैंडसम लग रहा था।” उन्होंने बताया कि डेव बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखते थे और बाद में उन्होंने अपने जुनून को ही अपना पेशा बना लिया। परिवार के अनुसार, उड़ान से पहले डेव ने खराब मौसम और कम विजिबिलिटी को लेकर चिंता भी जताई थी। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वे ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे। फिलहाल अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस हादसे की जांच कर रहा है। दुर्घटना के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उन सपनों का टूटना है जो कुछ घंटे पहले ही सात फेरों के साथ शुरू हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments