Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeखेलहार्दिक के तूफान में उड़ा 'साउथ अफ्रीका', भारत ने दी 101 रनों...

हार्दिक के तूफान में उड़ा ‘साउथ अफ्रीका’, भारत ने दी 101 रनों से करारी शिकस्त

स्पोर्ट्स डेस्क, https://dhadkannews.com: कटक के बाराबती स्टेडियम में टी20 सीरीज के खेले गए पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मानों खुद को सरेंडर कर दिया। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 74 रनों पर ही ढेर हो गयी। यह अफ्रीकी टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का न्यूनतम स्कोर है। भारतीय गेंदबाज बुमराह, अर्शदीप, वरुण और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए और अफ्रीकी टीम को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 3 ओवर में ही शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिषेक और तिलक ने साझेदारी का प्रयास किया, लेकिन पावरप्ले के बाद अभिषेक भी चलते बने। इसके बाद तिलक ने अक्षर के साथ 30 रनों की अहम साझेदारी की, लेकिन तिलक भी ज्यादा देर तक खेल नहीं पाए और पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए और अलग ही तेवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हार्दिक ने 28 गेंद में 6 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 59 रन बनाए। हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 176 का लक्ष्य दिया। उनके अलावा तिलक ने 26 और अक्षर ने 23 रनों की अहम पारी खेली। टी20 की इस सीरीज के पहले मैच में ही भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को जोरदार करंट दे दिया जिससे अफ्रीकी टीम हैरान और परेशान नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments