Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeअन्यएक ऐसी शादी जो जमकर हो रही है वायरल,दुल्हन की ससुराल में...

एक ऐसी शादी जो जमकर हो रही है वायरल,दुल्हन की ससुराल में थार से धांसू एंट्री

चंडीगढ़,https://dhadkannews.com : पंजाब के लुधियाना से एक शादी का अनोखा विदाई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जोरों से वायरल हो रहा है। शादी के बाद जब सबको लगा कि दूल्हा दुल्हन को लेकर ससुराल जाएगा, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया। दरअसल दुल्हन खुद थार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गई और दूल्हे को बगल वाली सीट पर बिठाकर चल दी ससुराल।

दूल्हे की सारथी बनी दुल्हन ससुराल पहुंचकर भारी लहंगे में थार से उतरी और फिर दूल्हे के साथ गृह प्रवेश किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।सोशल मीडिया पर लोग इसे “पंजाबी स्वैग वाली विदाई” कह रहे हैं। इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक लगभग हर प्लेटफॉर्म पर न सिर्फ ये वीडियो वायरल है बल्कि इसे पसंद करने के साथ-साथ लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। लोग वीडियो को शेयर कर लिख रहे हैं कि शादियों का सीजन चल रहा है, यकीनन हर कोई शादी को खूब एन्जॉय करता है लेकिन शादियों में ऐसे लम्हें हर किसी को ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं. ऐसे लम्हें इंसान जिंदगीभर याद रखता है। शादियों के इस सीजन में यह शादी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है और लोग दुल्हन के इस अंदाज को खूब पसंद कर शेयर भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments