Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeदेश14 फरवरी तक ठंड से राहत के आसार नहीं, 9 राज्यों में...

14 फरवरी तक ठंड से राहत के आसार नहीं, 9 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली/लखनऊ, https://dhadkannews.com: फरवरी की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। कई राज्यों में बारिश, तेज ठंडी हवाएं और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह खराब बना रह सकता है।

उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर समेत कई इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में भी ठंडी हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments