Sunday, August 30, 2026
spot_img
Homeराज्यदिल्लीनामी होटल की साख पर ‘एटिट्यूड’ का दाग! चंद अंग्रेजी के...

नामी होटल की साख पर ‘एटिट्यूड’ का दाग! चंद अंग्रेजी के शब्द क्या सीखे, तेवर ‘धन्ना सेठ’ वाले

नई दिल्ली, संवाददाता: एरोसिटी स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में हाउसकीपिंग विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ कर्मचारी के कथित व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। होटल से जुड़े कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर दबी जुबान में बताया कि संबंधित कर्मचारी सर्विस पार्टनर्स और बाहरी प्रोफेशनल टीमों के साथ बातचीत के दौरान अपेक्षित शालीनता और पेशेवर व्यवहार का पालन नहीं करता।

मामला तब चर्चा में आया, जब होटल प्रबंधन के आमंत्रण पर देश की एक प्रतिष्ठित व नामी कंपनी की तकनीकी टीम होटल परिसर का निरीक्षण करने और सेवाओं से संबंधित रिपोर्ट व प्रस्ताव तैयार करने पहुंची। बताया जाता है कि सर्वे और तकनीकी चर्चा के दौरान संबंधित कर्मचारी का रवैया टीम के सदस्यों को असहज करने वाला रहा। सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान कर्मचारी ने अपने अनुभव और विभागीय जानकारी को लेकर काफी आत्मविश्वास दिखाया। लेकिन जब तकनीकी टीम ने सेवाओं से जुड़े व्यावहारिक और तकनीकी विषयों पर चर्चा शुरू की तो माहौल कथित तौर पर असहज हो गया। इसी दौरान कर्मचारी के कुछ कथित बयानों और व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। संयोग से वहां हमारी रिपोर्टिंग टीम भी मौजूद थी। बातचीत के कुछ पहलू हमारे संज्ञान में आने के बाद हमने मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

जब प्रोफेशनलिज्म के सामने ‘एटिट्यूड’ पर उठे सवाल 

तकनीकी टीम होटल प्रबंधन के आमंत्रण पर एक महत्वपूर्ण पेशेवर जिम्मेदारी के तहत वहां पहुंची थी। ऐसे में अपेक्षा थी कि बातचीत तकनीकी तथ्यों, सेवा की गुणवत्ता और होटल की जरूरतों पर केंद्रित होगी। बताया जाता है कि बैठक के दौरान संबंधित कर्मचारी का आत्मविश्वास कुछ ऐसे अंदाज में सामने आया, जिसे मौजूद प्रोफेशनल टीम ने अपेक्षित कॉर्पोरेट व्यवहार से अलग महसूस किया। बातचीत के दौरान कुछ कथित बयान भी सामने आए, जिन पर वहां मौजूद लोगों का ध्यान गया।

मामला टॉप मैनेजमेंट तक पहुंचा

घटनाक्रम की जानकारी ग्रुप होटल के शीर्ष प्रबंधन को भी दी गई। बातचीत के दौरान प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खेद जताया और कहा कि होटल में आने वाले अतिथियों, सर्विस पार्टनर्स और प्रोफेशनल टीमों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। प्रबंधन की ओर से यह भरोसा भी दिया गया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित टीम की कार्यप्रणाली और व्यवहार पर आवश्यक निगरानी रखी जाएगी।

होटल के शीर्ष प्रबंधन ने बातचीत के दौरान संबंधित कर्मचारी का नाम जानने में भी रुचि दिखाई। हालांकि, हमारी रिपोर्टिंग टीम ने कर्मचारी की पहचान सार्वजनिक करने से परहेज किया। उद्देश्य किसी व्यक्ति की निजी पहचान को अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करने के बजाय संस्थान के स्तर पर व्यवस्था, जवाबदेही और पेशेवर व्यवहार के मुद्दे को सामने रखना था।

सवाल कर्मचारी से ज्यादा संस्थागत संस्कृति का

होटल उद्योग में हाउसकीपिंग विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। साफ-सफाई, हाइजीन, पेस्ट मैनेजमेंट, मेंटेनेंस और अन्य सपोर्ट सर्विसेज से जुड़े वेंडर्स के साथ बेहतर समन्वय सीधे होटल की गुणवत्ता और मेहमानों के अनुभव को प्रभावित करता है।

ऐसे में पद, अनुभव या भाषा के प्रदर्शन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण व्यवहार, तकनीकी समझ, टीमवर्क और प्रोफेशनलिज्म है। किसी भी प्रतिष्ठित होटल की साख केवल उसकी इमारत, सुविधाओं या ब्रांड से नहीं बनती, बल्कि वहां काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी के आचरण से भी बनती है। फिलहाल हमारी टीम संबंधित कर्मचारी के आचरण और व्यवहार से जुड़े पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। इसलिए इस स्तर पर किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने एक अहम सवाल जरूर खड़ा किया है—क्या किसी प्रतिष्ठित संस्थान में पद से बड़ा पेशेवर आचरण नहीं होना चाहिए?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments