Monday, September 28, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशनोएडा में कल जुटेंगे पेस्ट कंट्रोल के दिग्गज, टर्माइट मैनेजमेंट पर होगा...

नोएडा में कल जुटेंगे पेस्ट कंट्रोल के दिग्गज, टर्माइट मैनेजमेंट पर होगा बड़ा मंथन

नोएडा, https://dhadkannews.com :पेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के लिए शुक्रवार, 11 सितंबर का दिन खास रहने वाला है। नोएडा के सेक्टर-104 स्थित Livia, The Elliot Hotel में Forum of Indian Pest Professionals (FIPP) की ओर से “FIPP Dialogues – Season 1, Session 2” का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम का केंद्र “Skillful Termite Management Practices” यानी कुशल टर्माइट मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज रहेगा।

सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पेस्ट कंट्रोल और टर्माइट मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स, तकनीकी विशेषज्ञों और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद होगा।

टर्माइट मैनेजमेंट की पूरी प्रक्रिया पर फोकस

कार्यक्रम में टर्माइट मैनेजमेंट से जुड़े कई तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं को चर्चा के केंद्र में रखा गया है। इनमें Termite Management को नए सिरे से परिभाषित करने, कंस्ट्रक्शन से जुड़ी तकनीकी शब्दावली, Pre-Construction Anti-Termite Treatment और Post-Construction Anti-Termite Treatment जैसे विषय प्रमुख हैं।

इसके अलावा Wood Preservation, Rate Analysis और पेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के अब तक के सफर तथा भविष्य के रोडमैप पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात

कार्यक्रम में रवि व्यास और डॉ. सारंग सावलेकर सहित विशेषज्ञों के तकनीकी सत्र होंगे। वहीं रोहित नारायण, नितिन चौहान, पंकज सिंह और संतोष मिश्रा भी अलग-अलग सत्रों में अपनी बात रखेंगे।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों के साथ Q&A Interactive Session भी रखा गया है, जहां प्रतिभागियों को अपने सवालों और व्यावहारिक अनुभवों पर चर्चा का अवसर मिलेगा।

इंडस्ट्री के लिए नॉलेज शेयरिंग का मंच

FIPP Dialogues को पेस्ट मैनेजमेंट क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास, अनुभव साझा करने और इंडस्ट्री के भविष्य पर संवाद का मंच माना जा रहा है। कार्यक्रम में AMVAC, Sandhya Group और Irrigate स्पॉन्सर के तौर पर शामिल हैं।

दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में दो Tea Break और Lunch Break भी निर्धारित हैं। समापन सत्र में स्पीकर्स और स्पॉन्सर्स का फेलिसिटेशन, प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरण और अंत में Vote of Thanks होगा।

नोएडा में पेस्ट कंट्रोल इंडस्ट्री का अहम जमावड़ा

टर्माइट कंट्रोल को केवल केमिकल ट्रीटमेंट तक सीमित न रखते हुए प्री-कंस्ट्रक्शन प्लानिंग, पोस्ट-कंस्ट्रक्शन ट्रीटमेंट, तकनीकी प्रक्रियाओं, वुड प्रिजर्वेशन और साइट प्रैक्टिस से जोड़कर देखने की जरूरत पर कार्यक्रम में जोर रहेगा।

ऐसे में नोएडा में होने वाला यह आयोजन पेस्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए सीखने, अनुभव साझा करने और इंडस्ट्री के भविष्य पर संवाद करने का महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments