Friday, July 17, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयदेश में फिर दस्तक दे रहा Corona? आंध्र प्रदेश में बढ़े नए...

देश में फिर दस्तक दे रहा Corona? आंध्र प्रदेश में बढ़े नए मामले, RIMS अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड

नई दिल्ली/अमरावती: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर हलचल मचाने लगा है। आंध्र प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कोविड-19 के 12 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से पहले ही रोका जा सके।

सबसे अधिक 7 मामले कडप्पा जिले से सामने आए हैं। इसे देखते हुए कडप्पा के RIMS अस्पताल में विशेष कोविड आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जहां जरूरत पड़ने पर संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। अन्य मामले राज्य के अलग-अलग जिलों से सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब तक मिले सभी मरीज अलग-अलग क्षेत्रों से हैं और फिलहाल किसी भी तरह के कम्युनिटी क्लस्टर के संकेत नहीं मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और लोगों की बढ़ती आवाजाही के बीच हल्के लक्षणों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराने और जरूरत पड़ने पर मास्क व स्वच्छता जैसे बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

अगर आने वाले दिनों में मामलों में बढ़ोतरी होती है तो स्वास्थ्य विभाग निगरानी और जांच अभियान को और तेज कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments