Thursday, July 16, 2026
spot_img
Homeअपराधमहोबा में खून से लाल हुई सड़क! युवक पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से...

महोबा में खून से लाल हुई सड़क! युवक पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार, BJP नेता पर लगे संगीन आरोप

कानपुर, संवाददाता https://dhadkannews.com : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर-सागर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने 28 वर्षीय युवक जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर धारदार हथियार से इतना बेरहमी से हमला किया गया कि उसके दोनों हाथ लगभग शरीर से अलग हो गए। पैरों और सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना मंगलवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र के समदनगर इलाके में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक जैसे ही पेट्रोल पंप पहुंचा, कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से लगातार वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना अचानक और हिंसक था कि आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।

मां ने सड़क पर बांधे बेटे के कटे हाथ

हमले के बाद विक्की खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा। सूचना मिलते ही उसकी मां मौके पर पहुंचीं और कपड़े से उसके कटे हाथों को बांधने की कोशिश करती रहीं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को झकझोर गया। डायल-112 की टीम ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया गया।

BJP नेता पर आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

घायल के परिजनों ने इस हमले के पीछे स्थानीय BJP नेता शिवप्रताप सिंह परमार और उसके साथियों का नाम लिया है। परिवार का आरोप है कि विक्की पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का क्या कहना है?

एएसपी वंदना सिंह के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments