Wednesday, March 4, 2026
spot_img
Homeअपराधरील्स, शराब और रिश्तों का टकराव! पति अस्पताल में, पत्नी जेल में

रील्स, शराब और रिश्तों का टकराव! पति अस्पताल में, पत्नी जेल में

नोएडा, संवाददाता https://dhadkannews.com: मोदीनगर (गाजियाबाद) में घरेलू विवाद के बाद सामने आई यह सनसनीखेज वारदात अब नए एंगल के साथ और गंभीर होती जा रही है। अंडा करी बनाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, दरअसल केवल बहाना था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव और आपसी मतभेद चल रहे थे।

सोमवार रात संजयपुरी कॉलोनी निवासी विपिन कुमार और उनकी पत्नी ईशा के बीच रसोई में अंडा करी बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे परिजनों ने शांत करा दिया। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए, लेकिन देर रात फिर विवाद भड़क उठा। इसी दौरान गुस्से में आकर ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी। खून से लथपथ हालत में विपिन को परिजन मोदीनगर के अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उनकी सर्जरी की गई है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि ईशा शादी से खुश नहीं थी और पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से भी इनकार करती थी। दोनों के बीच इस बात को लेकर भी अक्सर विवाद होता था। वहीं, परिवार का आरोप है कि ईशा शराब और बीड़ी पीने की आदी थी और इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर भी घर में तनाव रहता था।

पुलिस ने विपिन की मां गीता की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि ईशा आए दिन विपिन पर शराब और बीड़ी लाने का दबाव बनाती थी।

पुलिस पूछताछ में ईशा ने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं जताया है। उसका कहना है कि पति उसे जरूरत से ज्यादा टोकता था और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से रोकता था। मंगलवार को केस दर्ज होने के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments