Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयबे-पटरी हुआ महाकुंभ जा रही ट्रेन का इंजन

बे-पटरी हुआ महाकुंभ जा रही ट्रेन का इंजन

वाराणसी, संवाददाता: जौनपुर जंक्शन रेल यार्ड से प्लेटफार्म नंबर तीन पर सेटिंग के दौरान ट्रेन का इंजन ट्रैक से अचानक उतर गया। गनीमत रही कि ट्रेन में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था जिसके चलते बड़ा हादसा होते- होते बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ प्रयागराज जा रही ट्रेन का इंजन बे-पटरी हो गया। यह घटना प्लेटफार्म नंबर तीन पर सेटिंग के दौरान हुई। रेलवे विभाग/चालक की इस लापरवाही के चलते कोई भी बड़ी जन-हानि हो सकती थी। इसे ईश्वर की माया कि कहें कि ट्रेन का इंजन उस वक्त पटरी से उतरा जब कोई भी यात्री ट्रेन में सवार नहीं था। रेलवे अधिकारियों को इस बारे में खबर लगते ही उनके रोंगटे खड़े हो गए और उन्होंने घटना स्थान पर पहुंचकर कारणों की जानकारी जुटायी और इस प्रकार की लापरवाही न दोहराने के लिए कड़े दिशा-निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments