नई दिल्ली, संवाददाता https://dhadkannews.com: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो चला है और पूरा क्षेत्र प्रदूषण की गिरफ्त में है। रविवार की सुबह राजधानी दिल्ली स्मॉग की मोटी चादर में लिपटी रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 391 दर्ज किया गया। नोएडा में स्थिति और भी बदतर है, जहां AQI 415 तक पहुंच गया।
20 सेंटर ‘सीवियर’ जोन में, लोगों को सांस लेने में परेशानी
दिल्ली के 39 में से 20 निगरानी केंद्रों पर हवा ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई है। आनंद विहार, वजीरपुर, रोहिणी और अक्षरधाम में AQI 440+ स्तर तक दर्ज किया गया। पड़ोसी शहर नोएडा में AQI 414 से 443 तक दर्ज किया गया।
स्मॉग और ठंड ने बढ़ाईं मुश्किलें, लोगों को दी गई चेतावनी
सांस, हार्ट और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे लोग घर में रहें या मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। सुबह और देर शाम के समय व्यायाम से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे और ठण्ड की स्थिति बनी रहेगी।



