Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेश'FIPP' की ऊर्जावान पहल का आगाज, लिया 'पेस्ट मैनेजमेंट जगत' को नई...

‘FIPP’ की ऊर्जावान पहल का आगाज, लिया ‘पेस्ट मैनेजमेंट जगत’ को नई दिशा देने का प्रण

लखनऊ, संवाददाता https://dhadkannews.com : फोरम ऑफ इंडियन पेस्ट प्रोफेशनल्स (FIPP) के तत्वाधान में ‘कॉन्क्लेव 2025’ का एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन सूबे की राजधानी लखनऊ में हुआ। संस्था ने पब्लिक हेल्थ इंडस्ट्री के हितधारकों को एक मंच पर एकत्रित कर एक नई और ऊर्जावान पहल का आगाज किया है जिसे पूरे भारत में विस्तार देने की योजना है।

कॉन्क्लेव का उद्घाटन डॉ. ए. के. चौधरी, अतिरिक्त निदेशक–मलेरिया एवं वेक्टर बॉर्न डिज़ीज़, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया। विशेष अतिथि डॉ. पी. सी. थपलियाल ने संरचनात्मक कीट प्रबंधन में वैज्ञानिक अनुसंधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता शिवकुमार ने “आगामी दशक में कीट प्रबंधन की प्रमुख चुनौतियाँ” पर संबोधन दिया। पेस्ट कंट्रोल सेक्टर के विशेषज्ञों में डॉ. अनिल कुमार मक्कापती, गिरधर पई, राजन प्रकाश, गुरु प्रसाद आगवणे, डॉ राकेश सिंह और रवि व्यास ने महत्वपूर्ण विषयों पर अनुभव साझा किए। पैनल चर्चा “पेस्ट कंट्रोल बिक्री में उत्कृष्टता कैसे लाएँ” का संचालन रामजीवन ने किया। शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, अखिलेश आदि का भी इस आयोजन में विशेष योगदान रहा।

Envu, Chemster, Sandhya Organic, Bajaj Planet, Syngenta और Amvac जैसी कंपनियों ने प्रदर्शनी स्टॉल लगाए । इनकी टीम से सदस्यों ने नवीन तकनीकों और उत्पादों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। ‘FIPP’ के पदाधिकारियों ने ‘DHADKAN NEWS’ टीम से बातचीत में बताया कि संस्था का विज़न—आपसी सम्मान, हैंड-होल्डिंग व सतत स्किलिंग है जिस पर उनकी संपूर्ण टीम काम कर रही है। इस दौरान FIPP के चेयरपर्सन पंकज सिंह व ‘NAMAAH PEST CONTROL PVT LTD’ के नेशनल स्ट्रेटजिक मैनेजर, रोहित नारायण ने संयुक्त रूप से बताया कि पेस्ट कंट्रोल जितना दिखने में आसान लगता है उतना हकीक़त में है नहीं। पेस्ट कंट्रोल सर्विसेज सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सीधे शब्दों में समझाया कि कीट (काकरोच, घरेलू मक्खी, मच्छर इत्यादि) हमारे स्वास्थ्य पर सीधा असर करते हैं और कई तरह की बीमारियों को जन्म देते हैं। स्वास्थ्य लाभ के लिए जैसे हमें चिकित्सीय सेवा की आवश्यकता होती है वैसे ही इसके बचाव के लिए पेस्ट कंट्रोल की। अच्छी पेस्ट कंट्रोल की टीम आपकी एक ऐसी चिकित्सक है जो आपको कई तरह की होने वाली बीमारियों से बचा लेती हैं जो कि सीधे तौर पर आपके सेहत और जेब दोनों के लिए हितकारी साबित होता है। रोहित नारायण ने FIPP की इस पहल को सराहनीय व ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि संस्था पूरे देश में मिशन लेकर आगे बढ़ रही है जो कि ‘पेस्ट कंट्रोल’ जगत के लिए नए कीर्तिमान लिख मिशाल बनेगी। इसी क्रम में अभिषेक शर्मा, नितिन चौहान, भूपेन्द्र परिहार, कामता मिश्रा, अनूप बाथम, नरेन्द्र, सचिन श्रीवास्तव, सुबोध आदि ने FIPP कॉन्क्लेव 2025 के उत्कृष्ट आयोजन, विषय-वस्तु और समग्र प्रबंधन की प्रशंसा की और इसे पेस्ट मैनेजमेंट उद्योग के लिए एक अत्यंत सार्थक, प्रेरणादायी और भविष्यदर्शी पहल बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments