Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeराज्यदिल्लीनूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर मदमस्त दिखी दिल्ली, कार्यवाही करते हुए...

नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर मदमस्त दिखी दिल्ली, कार्यवाही करते हुए पुलिस ने काटे 8,461 चालान

नई दिल्ली, संवाददाता, https://dhadkannews.com : दिल्ली में नए साल 2026 के जश्न के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी सक्रियता दिखाई। 31 दिसंबर की रात पुलिस ने नशे में ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और गलत पार्किंग जैसे नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की।

पुलिस ने कुल 8,461 चालान काटे, जो पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक है। नशे में गाड़ी चलाने के मामले 272 से बढ़कर 857 तक पहुंच गए, जबकि रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामलों में भारी उछाल आया और यह संख्या 240 से बढ़कर 1,630 हो गई। गलत पार्किंग के खिलाफ की गई कार्रवाई में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई, जहां 2,312 के मुकाबले इस बार 5,783 चालान किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments