Wednesday, March 4, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयबदला मौसम का मिजाज, 16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

बदला मौसम का मिजाज, 16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

नई दिल्ली/लखनऊ, संवाददाता https://dhadkannews.com : देश में मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है। कभी बादल, कभी शीत लहर तो अब कोहरे की चादर ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कल सोमवार, 15 दिसंबर को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है तो वहीं कई शहर घने कोहरे के आगोश में होगें। खबरें सामने आ रही हैं कि घने कोहरे के चलते कुछ जगहों पर भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई हैं। ऐसे मौसम में सावधान रहने की ज्यादा आवश्यकता है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी मुताबिक उत्तर भारत के 16 शहरों में बदलते मौसम से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयाग राज, बरेली, अमेठी, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर में घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा के पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम में भी घना कोहरा छाया रहेगा तो वहीं पंजाब के अमृतसर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, होशियारपुर में भी घना कोहरा छाया रहेगा।
देश की राजधानी दिल्ली में खतरनाक प्रदूषण के स्तर के चलते सूर्य देवता के दर्शन होने की संभावना न मात्र ही है। सुबह के वक्त राजधानी घने कोहरे की चादर में ढकी नजर आ सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। लोगों को सुबह के समय ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है जिससे स्वास्थ्य पर असर कम पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments