Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeविदेशबम धमाकों से दहला इजरायल

बम धमाकों से दहला इजरायल

इजरायल: इजरायल पर एक बार फिर हमला हुआ है जिससे बाट याम और होलोन दहल उठा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेल अवीव के नजदीकी शहर बाट याम में तीन बसों में खतरनाक बम धमाके हुए है। धमाकों को लेकर इजरायली पुलिस का कहना है कि बाट याम और होलोन में कुल चार विस्फोटक उपकरण मिले हैं। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन इसे एक बड़े हमले की साजिश के रूप में देखा जा रहा है।

इजरायल में गुरुवार को हुए इस बड़े हमले के चलते इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को सख्त और बड़े अभियान चलाने का आदेश दिए हैं । उन्होंने इसे इज़राइल की सुरक्षा पर बड़ा खतरा बताते हुए आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई जिसमें सेना को वेस्ट बैंक में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं । साथ ही कुछ इलाकों में प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस हमले में फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठनों का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है साथ ही सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट मोड में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments