Sunday, May 31, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशचीखों से कांपा बांदा: मौरंग ट्रक ने 3 महीने की बच्ची समेत...

चीखों से कांपा बांदा: मौरंग ट्रक ने 3 महीने की बच्ची समेत 6 लोगों को जिंदा दफन किया

लखनऊ/बांदा, https://dhadkannews.com: सूबे के बांदा जिले से मंगलवार देर रात एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन रोड पर मौरंग (बालू) से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक पहले एक राहगीर को टक्कर मारकर भागने लगा और फिर कुछ ही दूर जाकर अनियंत्रित होकर सीधे एक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया। इस भयावह हादसे में 3 महीने की मासूम बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का मंजर था। कई टन मौरंग और ट्रक के भारी मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जुट गए। लेकिन तब तक कई सांसें हमेशा के लिए थम चुकी थीं। डीआईजी राजेश एस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो घबराहट में ट्रक बेकाबू हो गया और सामने चल रहे ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला अधिकारी, पुलिस अधिकारी और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 4 घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है। हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर ओवरलोड और बेलगाम रफ्तार वाले ट्रकों पर प्रशासन की लगाम कब लगेगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments