Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeतकनीकलाइन में लगने की जरूरत नहीं! मोबाइल ऐप से ऐसे बदलें आधार...

लाइन में लगने की जरूरत नहीं! मोबाइल ऐप से ऐसे बदलें आधार का पता

नई दिल्ली, संवाददाता https://dhadkannews.com: डिजिटल दौर में पहचान की रीढ़ बन चुका आधार, बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं और सिम वेरिफिकेशन तक हर जगह जरूरी है। ऐसे में अगर आपके आधार पर पुराना पता दर्ज है, तो यह भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकता है। अच्छी खबर यह है कि अब पता अपडेट करने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं — आप यह काम घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है आधार अपडेट रखना?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुताबिक आधार में दर्ज नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी सही और अपडेट रहना बेहद जरूरी है। गलत या पुराना पता होने पर आपकी बैंकिंग KYC अटक सकती है, सरकारी योजनाओं का लाभ रुक सकता है,
सिम कार्ड जारी/री-वेरीफिकेशन में  आदि में दिक्कत आ सकती है।

मोबाइल/ऑनलाइन से ऐसे बदलें आधार पर पता

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Update Address” या “Document Update” विकल्प चुनें।
  • आधार नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें।
  • नया पता भरें और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट (जैसे बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट, पासपोर्ट आदि) अपलोड करें।
    जानकारी चेक कर सबमिट कर दें।
  • सबमिशन के बाद आपको एक Update Request Number (URN) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

कितनी लगेगी फीस?
ऑनलाइन एड्रेस अपडेट फीस: ₹50 है। अगर आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कराते हैं, तो भी सामान्यतः ₹50 शुल्क लिया जाता है। भुगतान डिजिटल माध्यम (UPI/नेट बैंकिंग/कार्ड) से किया जा सकता है।

कितना समय लगेगा अपडेट होने में?
आमतौर पर 5–10 कार्यदिवस में अपडेट प्रोसेस हो जाता है। अपडेट पूरा होने के बाद आप नई ई-आधार कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पता अपडेट के लिए वैध और साफ स्कैन किया हुआ डॉक्यूमेंट अपलोड करें। मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है, क्योंकि OTP उसी पर आएगा। बार-बार गलत जानकारी देने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments