Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशरक्तदान बना राष्ट्रधर्म, काशी में उमड़ा सेवा का जनसैलाब

रक्तदान बना राष्ट्रधर्म, काशी में उमड़ा सेवा का जनसैलाब

वाराणसी, संवाददाता  https://dhadkannews.com : काशी की धरती एक बार फिर सेवा और संवेदना की साक्षी बनी, जब “एक रक्तदान, देश के नाम” मेगा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 663 से अधिक नागरिकों ने भागीदारी की और 413 रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया, जिससे सैकड़ों जरूरतमंदों के जीवन को नई उम्मीद मिल सके।

रोटरी वाराणसी और BNI वाराणसी रीजन के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह शिविर स्वास्थ्य सेवा से आगे बढ़कर सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बना गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार (आईएएस) ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए रक्तदाताओं को “राष्ट्र के सच्चे सिपाही” बताया, जबकि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इसे सामाजिक एकजुटता और मानवीय सेवा का अनुपम उदाहरण करार दिया। सुरक्षित व्यवस्था, विशेषज्ञों की निगरानी और ब्लड बैंकों के सहयोग से संपन्न इस आयोजन ने संदेश दिया कि सेवा की सबसे बड़ी पहचान मानव जीवन बचाना है। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के विभिन्न वर्गों, BNI के पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। प्रमुख रूप से राजेश कुमार गुप्ता, अमित गुजराती, अंशित गिनोदिया, विंध्य नारायण सिंह, पूजा व विवेक सिंह (पति–पत्नी), रोहित नारायण व कृष्णा (पति–पत्नी), निधि जालान, हरिओम, अमित मेहरोत्रा, जयप्रकाश मौर्य, काजल जायसवाल, वसुधा अग्रवाल, हिमांशु गिनोदिया तथा निर्मित द्विवेदी आदि की उपस्थिती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments