Tuesday, November 25, 2025
spot_img
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदहेज फिर बना काल, पति ने अपनी अर्धांगिनी को जिंदा जलाया, मौत

दहेज फिर बना काल, पति ने अपनी अर्धांगिनी को जिंदा जलाया, मौत

  • मृतका निक्की की बहन व ससुराल की सदस्य कंचन ने किए कई अहम व बड़े, चौंकाने वाले खुलासे
  • मृतका के पति विपिन के थे कई महिलाओं- लड़कियों के साथ अवैध सम्बन्ध, रात-रात तक नहीं आता था घर
  • दहेज के लिए किया जाता था आए दिन प्रताड़ित जबकि दहेज में दी गई थी SUV कार समेत मोटी रकम

नई दिल्ली, संवाददाता dhadkannews.com: अपने पापा की लाडली व घर की लाडो निक्की को दहेज लोभी ससुरालियों ने मौत के घाट उतार दिया। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले ने ही अपनी अर्धांगिनी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। अपने ससुराल में निक्की को पीट-पीट कर बेहोश किया गया। फिर उसे जिंदा जला दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है और इसमें शामिल परिवारीजनों की भी धर- पकड़ जारी है। इस दिल दहला देने वाली घटना से लोग आक्रोशित हैं और आरोपी का एनकाउंटर की करने की मांग कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में दहेज के कारण जिंदा जलाई गई निक्की की कहानी में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं । आपको बताते चलें कि निक्की की बहन कंचन भी इसी घर में ब्याही हैं जहां उसकी बहन की जिंदगी छीन ली गई। दोनों बहनों की शादी दिसंबर 2016 में हुई थी। मायके वालों ने दोनों बेटियों की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज में सब कुछ दिया था लेकिन फिर भी दहेज लोभी निक्की को आए दिन प्रताड़ित कर उसके साथ बेरहमी से पेश आते थे। बीती 21 अगस्त को निक्की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया। निक्की को पहले उसके पति विपिन ने बेरहमी से पीटा और फिर परिजनों के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होते हो इसने तूल पकड़ लिया। इस घटना के पश्चात निक्की की बहन कंचन मीडिया के सामने आई और उसने घटना के कारणों पर पर्दा उठाया। कंचन के मुताबिक, बीते 8-9 दिनों से निक्की और उसके पति के बीच में विवाद चल रहा था। विवाद की मुख्य वजह अवैध सम्बन्ध थे। निक्की के पति विपिन का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था, जिसके बारे में निक्की को पता चल गया था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। कंचन के मुख से एक और चौंकाने वाली बात सामने आई जिससे पता चला है कि निक्की के पति विपिन का एक नहीं बल्कि कई और महिलाओं/लड़कियों के साथ संबंध थे। विपिन रात-रात भर घर नहीं आता था और बाहर अय्याशियां करता है। कंचन ने आगे बताया कि उसके पाप ने हमारे घर वालों यानी कि ससुरालियों को दहेज में टॉप मॉडल स्कॉर्पियो, बुलेट और बड़ी रकम भी दी, फिर भी वह मारपीट करता था। उसके लड़कियों के साथ चक्कर थे जिस कारण पैसों की अधिक आवश्यकता थी। मृतका की बहन की ओर से ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर निक्की के पति आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में शामिल अन्य परिवारी जनों की धर-पकड़ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
DGS SOLAR

Most Popular

Recent Comments